Homeछत्तीसगढसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, CGSSB...

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, CGSSB ने जारी किया 2027 का परीक्षा कैलेंडर

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने वर्ष 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर में जनवरी से दिसंबर तक विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तारीखें घोषित की गई हैं। लंबे समय से TET की तारीख का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का आयोजन सितंबर 2027 में किया जाएगा।

10 जनवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

जारी कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2027 में परीक्षाओं का सिलसिला 10 जनवरी से शुरू होगा। इस दिन स्टेनोग्राफर, लिपिक समेत अन्य पदों से संबंधित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

4 अप्रैल को पटवारी, अमीन और छात्रावास अधीक्षक की परीक्षा

कैलेंडर में पटवारी, अमीन और छात्रावास अधीक्षक समेत विभिन्न पदों के लिए परीक्षा की तारीख 4 अप्रैल 2027 निर्धारित की गई है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह तारीख अहम मानी जा रही है।

प्रवेश परीक्षाओं की तारीख भी घोषित

CGSSB ने विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी किया है। इसमें PPT, PET, PPHT समेत अन्य प्रवेश परीक्षाएं शामिल हैं। अभ्यर्थी कैलेंडर के अनुसार अपनी तैयारी की रणनीति बना सकेंगे।

17 अक्टूबर को समूह-02 उपसमूह-01 की परीक्षा

राजस्व निरीक्षक समेत कई पदों से संबंधित समूह-02 उपसमूह-01 की परीक्षा 17 अक्टूबर 2027 को आयोजित की जाएगी।

TET का सितंबर में होगा आयोजन

शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET सितंबर 2027 में आयोजित की जाएगी। हालांकि, परीक्षा की सटीक तारीख और विस्तृत कार्यक्रम बाद में अलग से जारी किया जा सकता है।

तीन तारीखें रिजर्व रखी गईं

कर्मचारी चयन मंडल ने कुछ तिथियों को आरक्षित परीक्षा तिथि के तौर पर रखा है। इनमें 19 सितंबर, 28 नवंबर और 19 दिसंबर 2027 शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments