रायपुर। राजधानी में दीपावली से पहले उठाईगिरी की बड़ी वारदात सामने आई है। कटोरा तालाब के पास कपड़ा कारोबारी किशोर बलवानी की स्कूटी से बदमाशों ने 10 लाख रुपये पार कर दिए।
क्या हुआ:
कपड़ा कारोबारी किशोर बलवानी किसी काम से निकले थे, उनके पास 10 लाख नकद था जो उन्होंने स्कूटी की डिग्गी में रखा था। रास्ते में कटोरा तालाब के पास वे पान खाने के लिए रुके और स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर दी। जैसे ही वे दुकान पर गए, पहले से घात लगाए बैठे दो नकाबपोश बदमाशों ने स्कूटी की डिग्गी से रुपयों से भरा बैग निकाल लिया और फरार हो गए। पान खाकर लौटे तो स्कूटी से पैसे गायब थे। होश उड़ गए।
पुलिस जांच में जुटी:
घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अब आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या बदमाशों ने पहले से कारोबारी का पीछा किया था या उन्हें स्कूटी में नकदी होने की जानकारी थी। त्योहारी सीजन में इस वारदात ने व्यापारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।




