Homeछत्तीसगढस्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1,812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए CBT...

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1,812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए CBT परीक्षा 31 अक्टूबर से, 34 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों (SAGES) में 1,812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 31 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा में पूरे प्रदेश से कुल 34 हजार 604 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिसके लिए छत्तीसगढ़ में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा प्रतिदिन तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।

रायपुर और बिलासपुर में सर्वाधिक परीक्षा केंद्र
उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए राजधानी रायपुर और बिलासपुर में सर्वाधिक 6-6 केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा दुर्ग में 4, भिलाई में 4, बस्तर (जगदलपुर) में 2, जांजगीर-चांपा में 1 और सरगुजा में 1 परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है।

एडमिट कार्ड के साथ जारी हुए विस्तृत निर्देश
विभाग द्वारा परीक्षा के प्रवेश पत्र (Admit Card) आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को उनके आबंटित परीक्षा केंद्रों और परीक्षा नियमों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश प्रवेश पत्र के साथ ही उपलब्ध करा दिए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुँचने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments