Homeछत्तीसगढCG ब्रेकिंग : दो मंत्रियों की टीम बदली, एक नियुक्ति पर ‘विशेष...

CG ब्रेकिंग : दो मंत्रियों की टीम बदली, एक नियुक्ति पर ‘विशेष प्रकरण’ की चर्चा

रायपुर। साय सरकार ने दो मंत्रियों की निजी स्थापना में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उप मुख्यमंत्री अरुण साव की टीम में नए अधिकारियों की नियुक्ति के अलग-अलग आदेश जारी किए हैं।

आदेश के मुताबिक, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक और बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सचिव प्रतीक खरे की सेवाएं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की निजी स्थापना के लिए ली गई हैं। उन्हें अस्थायी तौर पर विशेष सहायक बनाया गया है।

वहीं, जल संसाधन विभाग के सहायक अनुभाग अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ध्रुव को उप मुख्यमंत्री अरुण साव की निजी स्थापना में सहायक ग्रेड-3 के पद के विरुद्ध अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

खास बात यह है कि एक आदेश में पात्रता संबंधी शर्तों में छूट देते हुए इसे विशेष प्रकरण माना गया है। इसी वजह से यह नियुक्ति प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments