रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC गड़बड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने विशेष PMLA कोर्ट में मामले से जुड़ी चार्जशीट पेश कर दी है। चार्जशीट में पूर्व CGPSC अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, उत्कर्ष चंद्राकर और चेतन बोरघारिया के खिलाफ चालान पेश किया गया है।
ED ने अदालत के सामने 99 पन्नों की समरी के साथ करीब 3700 पन्नों के सपोर्टिंग दस्तावेज भी प्रस्तुत किए हैं। चार्जशीट में आरोपियों की भूमिका और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं का उल्लेख किए जाने की जानकारी सामने आई है।
PMLA कोर्ट में पेश किया चालान
CGPSC गड़बड़ी मामले की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर ED ने यह चार्जशीट दाखिल की है। एजेंसी की ओर से पेश किए गए दस्तावेजों में मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन और अन्य साक्ष्यों से संबंधित जानकारी शामिल होने की बात कही गई है। चार्जशीट में टामन सिंह सोनवानी समेत सभी नामजद आरोपियों की कथित भूमिका का भी उल्लेख किया गया है। अब मामले में अदालत के स्तर पर आगे की न्यायिक प्रक्रिया चलेगी।



