Homeछत्तीसगढदंतेवाड़ा को कृषि क्षेत्र में मिला राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

दंतेवाड़ा को कृषि क्षेत्र में मिला राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

रायपुर, 12 अक्टूबर 2026: छत्तीसगढ़ के कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों और किसानों की उन्नति के लिए किए जा रहे प्रयासों को आज राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी पहचान मिली है। केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ के अंतर्गत भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले को ‘Certificate of Excellence’ से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के माध्यम से प्रदान किया गया।

दंतेवाड़ा जिले की इस गौरवशाली उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत मिला यह राष्ट्रीय सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय स्थानीय प्रशासन और वहां के किसानों की कड़ी मेहनत को दिया।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में प्रशासनिक टीम, कृषि विभाग और हमारे मेहनतकश किसानों ने जिस लगन से कृषि विकास, फसल विविधीकरण (crop diversification) और आजीविका संवर्धन के लिए कार्य किया है, उसी का परिणाम यह राष्ट्रीय मान्यता है। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार किसानों को सशक्त बनाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस सम्मान से बस्तर अंचल के दंतेवाड़ा जैसे दूरस्थ क्षेत्र में आधुनिक और उन्नत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने वाले प्रयासों को और अधिक बल मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments