अभनपुर। भाजपा चम्पारण तामासिवनी मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत टीला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में अभनपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक इंद्र कुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पूरा कथा पंडाल ‘राधे-राधे’ और प्रभु के जयकारों से गूंज उठा।
कथा मंडप में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण का श्रवण मनुष्य के जीवन को धन्य बना देता है। हमें प्रभु के उपदेशों को केवल सुनना ही नहीं चाहिए, बल्कि उन्हें अपने जीवन में उतारकर उनके बताए हुए सत्य और धर्म के रास्ते पर चलना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विधायक महोदय ने दंतेवाड़ा से पधारीं मुख्य कथा वाचिका का शॉल-श्रीफल भेंटकर आदरपूर्वक सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया।
इस धार्मिक आयोजन में विधायक जी के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री तोषण लाल साहू, ब्रह्मानंद साहू, शोभा राम साहू, मुकेश कुमार ढीढी, आशाराम साहू, खिलेंद्र साहू, निर्मल कुमार साहू, रीवन लाल यादव, बलराम साहू, महावीर साहू, परस राम साहू, महेश भारती, बिशाखा साहू, ग्राम पंचायत टीला के सरपंच श्री हरिशंकर पटेल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक, समस्त भक्तगण और ग्रामवासी उपस्थित रहे।




