Homeअभनपुरविधायक इंद्र कुमार साहू ने भोथीडीह में दी 84 लाख के विकास...

विधायक इंद्र कुमार साहू ने भोथीडीह में दी 84 लाख के विकास कार्यों की सौगात, किया भूमिपूजन और लोकार्पण

अभनपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर अभनपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री इंद्र कुमार साहू का भाजपा चम्पारण तामसिवनी मंडल के ग्राम पंचायत भोथीडीह में प्रथम आगमन हुआ। इस गरिमामय अवसर पर विधायक श्री साहू ने ग्रामीणों को बड़ी सौगात देते हुए 84 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत में नवनिर्मित रंगमंच का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए नए पंचायत भवन निर्माण, दासगात्र शेड, पीडीएस (PDS) भवन और स्थानीय स्कूल में किचन शेड निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमिपूजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत अभनपुर के सभापति श्री ब्रह्मानंद साहू, मंडल अध्यक्ष श्री तोषण लाल साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष शोभा राम साहू, गोविंद नारायण साहू, मुकेश कुमार ढीढी, आशाराम साहू, खिलेन्द्र साहू, निर्मल कुमार साहू, रीवन लाल यादव, बलराम साहू, महावीर साहू, गंगू राम, परस राम साहू, महेश भारती और रिखी राम निषाद उपस्थित थे।

साथ ही महिला शक्ति की ओर से श्रीमती कविता साहू, रोशनी साहू, दुर्गा लहरी, विशाखा साहू, ग्राम की सरपंच भारती छन्नू मानिकपुरी, प्रवीण साहू सहित सभी पंचगण और समस्त ग्रामवासी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments