Homeछत्तीसगढसाय सरकार का दीवाली गिफ्ट: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का...

साय सरकार का दीवाली गिफ्ट: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का DA 2% बढ़ा, दिसंबर से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

रायपुर: दीपावली के पावन पर्व से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के लाखों शासकीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हित में एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने 7वें वेतनमान के तहत कार्यरत शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनरों की महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। इस फैसले के बाद प्रदेश में डीए की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी। सरकार द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।

6वें वेतनमान वाले कर्मचारियों को 5% की बढ़ोतरी
जारी आदेश के अनुसार, जहाँ 7वें वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% हो गया है, वहीं 6वें वेतनमान के तहत आने वाले कर्मचारियों के डीए में 5 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। अब इन्हें 257 प्रतिशत की जगह 262 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। यह नई दरें आगामी 1 नवंबर 2026 से प्रभावी होंगी।

दिसंबर में मिलकर आएगी बढ़ी हुई सैलरी
कर्मचारियों के लिए ध्यान देने वाली बात यह है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कल (दीवाली से पहले) मिलने वाले वेतन में शामिल नहीं होगा। आदेश के मुताबिक, कर्मचारियों को इस बढ़ोतरी का लाभ नवंबर माह के वेतन में मिलेगा, जिसका भुगतान दिसंबर महीने की शुरुआत में किया जाएगा।

5 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ
साय सरकार के इस कल्याणकारी फैसले से प्रदेश के लगभग 3 लाख 85 हजार शासकीय कर्मचारियों और करीब 1 लाख 50 हजार पेंशनरों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

खजाने पर आएगा 432 करोड़ का अतिरिक्त भार
महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में की गई इस वृद्धि से राज्य के कोष पर प्रति माह लगभग 36 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा। वहीं, वार्षिक आधार पर राज्य सरकार पर 432 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। मुख्यमंत्री के इस फैसले से प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगी परिवारों में त्योहार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments