Homeछत्तीसगढछत्तीसगढ़ के 4 शहरों में चलेगी महिलाओं के लिए ई-बस, स्पेशल रूट...

छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में चलेगी महिलाओं के लिए ई-बस, स्पेशल रूट का प्लान तैयार….

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सफर को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष ई-बस सेवा शुरू करने की तैयारी है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत महिलाओं की जरूरत के हिसाब से रूट और संचालन व्यवस्था तैयार की जाएगी।

नगरीय प्रशासन विभाग ने योजना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में ऐसे रूट चुनने पर चर्चा हुई, जहां महिलाओं को आने-जाने में ज्यादा सुविधा मिले।

खास बात यह है कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा के लिए कुल 240 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी दी है।

अब रूट, बस स्टॉप, डिपो और चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है। यानी आने वाले समय में इन चार शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सफर और आसान होने वाला है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments