Homeछत्तीसगढमुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट,...

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट, परिचितों से पैसों का डिमांड….

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह के नाम से फेसबुक में उनकी फेक आईडी बनाकर परिचितों से पैसे उगाही करने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलते ही आईएएस सुबोध सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, शातिर ठग ने फेसबुक पर आज ही एक फेक आईडी बनाया था। और दो घंटे के भीतर 58 दोस्त भी बना डाले। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फर्जी फेसबुक अकाउंट किसने बनाया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। साथ ही पुलिस और साइबर विशेषज्ञ समय-समय पर लोगों से अपील करते रहे हैं कि सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति के नाम से पैसे मांगने वाले संदेश मिलने पर पहले उसकी पुष्टि करें। बिना सत्यापन के किसी भी खाते में पैसे ट्रांसफर न करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments