Homeआरंगबिजली बिल में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर का मुद्दा सामान्य सभा में...

बिजली बिल में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर का मुद्दा सामान्य सभा में जनपद सदस्य शुभांशु साहू ने उठाया

आरंग। जनपद पंचायत आरंग की सामान्य सभा की बैठक में जनपद सदस्य शुभांशु साहू ने क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने लगातार बढ़ रहे बिजली बिलों और उपभोक्ताओं की अनुमति के बिना घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने की शिकायतों को लेकर संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा।

जनपद सदस्य शुभांशु साहू ने कहा कि क्षेत्र के कई ग्रामीण उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में अधिक बिजली बिल प्राप्त हो रहे हैं, जिससे आम परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं, कई स्थानों पर उपभोक्ताओं की स्पष्ट सहमति और पर्याप्त जानकारी के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

उन्होंने बैठक में मांग रखी कि बिजली बिलों में हुई बढ़ोतरी की जांच कराई जाए और गलत पाए जाने वाले बिलों का तत्काल निराकरण किया जाए। साथ ही स्मार्ट मीटर लगाने से पहले उपभोक्ताओं को इसकी पूरी जानकारी देने तथा निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने की मांग की।

शुभांशु साहू ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से जुड़े मामलों में ग्रामीण उपभोक्ताओं की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभाग से पारदर्शिता के साथ कार्रवाई करते हुए उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने की मांग की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments