Homeनई दिल्लीखाली स्लीपर बस के अंदर छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार

खाली स्लीपर बस के अंदर छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक खाली स्लीपर बस के अंदर 16 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात ने फिर महिला सुरक्षा की पोल खोल दी है।

यह घटना 4 अगस्त की रात की बताई जा रही है। पुलिस ने गैंगरेप के आरोपी बस के ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं क्लास में पढ़ती है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, छात्रा घरवालों से नाराज होकर बिना बताए निकल गई थी और नोएडा में रहने वाले अपने चचेरे-भाई के पास जा रही थी। भारी बारिश और अंधेरे के कारण छात्रा गलती से परी चौक पर उतर गई। इसी दौरान एक खाली स्लीपर बस वहां से गुजरी।

छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया, जिसके बाद बस रुक गई। आरोप है कि बस चलने के कुछ देर बाद कंडक्टर ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी।

पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ रेप किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी पीड़िता को देर रात कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतारकर फरार हो गए

घबराई हुई छात्रा ने कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को तिमारपुर की एक बस पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस को जब्त कर लिया है और उसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments