Homeसूरजपुरसूरजपुर में जंगली हाथी का हमला: चाचा की मौत, भतीजे ने ट्रक...

सूरजपुर में जंगली हाथी का हमला: चाचा की मौत, भतीजे ने ट्रक के नीचे छिपकर बचाई जान

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में, जंगली हाथी के हमले में, एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके साथ, बाइक पर जा रहे भतीजे ने, किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना, कल्याणपुर क्षेत्र के अखोरा रोड पर, फुलझर नदी के पास की, बताई जा रही है। हमले के बाद, इलाके में, दहशत का माहौल है।

कैसे हुआ हमला?

जानकारी के अनुसार, चाचा और भतीजा, बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान अचानक, सामने आए जंगली हाथी ने, उन पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में, चाचा की मौके पर ही, मौत हो गई, जबकि भतीजे ने, भागकर एक ट्रक के नीचे, छिपकर अपनी जान बचाई।

हमलावर हाथी की पहचान

बताया जा रहा है कि, यह वही हाथी है, जिसके कान पर, कबरा निशान है, और जिसे क्षेत्र में, पहले भी कई लोगों की मौत से जुड़ी, घटनाओं के लिए जिम्मेदार, बताया जाता रहा है। स्थानीय लोगों के बीच, इस हाथी को लेकर, भय बना हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments