दुर्ग। जिले में महापौर अलका बाघमार की गाड़ी में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, महापौर के गाड़ी से उतरते ही वाहन धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें उठती देख मौके पर हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फिलहाल, गाड़ी में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।




