Homeसमाचारबिलासपुर जोन की 5 प्रमुख ट्रेनें 20 से 40 दिन तक रहेंगी...

बिलासपुर जोन की 5 प्रमुख ट्रेनें 20 से 40 दिन तक रहेंगी रद्द, ट्रैक मरम्मत के लिए रेलवे का मेगा ब्लॉक

CG TRAIN  CANCELLED : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के कंसबहाल और धारुआडीही सेक्शन में अप और डाउन लाइन पर ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा का काम किया जाएगा जिसके कारण 3 जुलाई से 17 नवंबर तक हर मंगलवार और शुक्रवार मेगा ब्लॉक रहेगा। इस मेगा ब्लॉक के कारण बिलासपुर जोन से होकर गुजरने वाली  हैदराबाद-रक्सौल, टाटानगर-इतवारी-टाटानगर और बिलासपुर-टाटानगर-बिलासपुर समेत 5 प्रमुख ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में 20 से 40 दिन तक रद्द रहेंगी। कुछ ट्रेनों का रूट बदला जाएगा और कई ट्रेनें तय समय से देरी से चल सकती हैं। इस मेगा ब्लॉक के कारण झारखंड, बिहार, तेलंगाना और महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों को सफर के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे ने बताया कि 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों में आरा से राउरकेला तक ही संचालित होगी। वहीं 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस दुर्ग की बजाय राउरकेला से रवाना होगी। 18478 ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों पर ईब–झारसुगुड़ा रोड–संबलपुर सिटी–कटक मार्ग से संचालित होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments