रंगपुर शहर में एक रिटायर्ड हिंदू शिक्षक, उनकी पत्नी, बेटी और 12 साल के बेटे के शव बंद घर से मिले हैं। चारों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी साफ नहीं है।
परिजनों के मुताबिक, गुरुवार रात से परिवार के सभी मोबाइल बंद थे। लगातार फोन नहीं उठा तो रिश्तेदार घर पहुंचे। मुख्य दरवाजा बंद था। पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो चारों के शव अलग-अलग जगहों पर मिले।
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। मां और बेटी के शव सीढ़ियों के पास, शिक्षक का शव छत पर और 12 वर्षीय बेटे का शव बिस्तर के नीचे मिला। फिलहाल पुलिस मौत की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।




