रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया पर किराए पर गरबा पार्टनर लेने वाली पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें पार्टनर की सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनम कैटेगरी के हिसाब से रेट बताए गए हैं। अब इस पोस्ट को लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में विरोध शुरू हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर सिल्वर में 1,000 से 2,500 रुपए, गोल्ड में 5000 रुपए और प्लेटिनियम में 6000 रुपए में पार्टनर देने का दावा किया गया है।
इतना ही नहीं इसमें दो घंटे साथ गरबा करने, मैचिंग आउटफिट और सेल्फी लेने तक ऑफर दिया गया है। कुछ पोस्ट में तो माथे पर kiss के साथ देर रात फूड आउटिंग और घर तक छोड़ने जैसी बातें भी लिखी गई हैं। अब सबके मन में एक ही सवाल है कि क्या ये पोस्ट सच हैं या साइबर ठगों की कोई नई चाल है।



