Homeछत्तीसगढशराब के नशे में स्कूल पहुंचने वाले प्रधान पाठक का वीडियो वायरल,...

शराब के नशे में स्कूल पहुंचने वाले प्रधान पाठक का वीडियो वायरल, पंचायत प्रतिनिधि से विवाद के बाद मामला गर्म

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है। जिले के पामगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला भाटापारा भुईगांव में पदस्थ प्रधान पाठक (Headmaster) योगेश्वर सिंह कंवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कथित तौर पर भारी नशे की हालत में नजर आ रहे हैं।

स्कूल पहुंचने पर हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, प्रधान पाठक योगेश्वर सिंह कंवर पर आरोप है कि वे शराब के नशे में धुत होकर स्कूल ड्यूटी करने पहुंचे थे। स्कूल परिसर में उनकी इस हालत को देखकर वहां मौजूद एक पंचायत प्रतिनिधि ने आपत्ति जताई और उन्हें नशे की हालत में स्कूल आने से मना किया।

पंचायत प्रतिनिधि द्वारा टोकने पर प्रधान पाठक भड़क गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद से ही ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। शिक्षा के मंदिर में इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकत को लेकर अब स्थानीय स्तर पर मामला काफी चर्चा में है और लोग दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments