Homeछत्तीसगढचक्रवात 'अर्नब' का असर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सूरजपुर और बलरामपुर दौरा...

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सूरजपुर और बलरामपुर दौरा स्थगित, खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को नहीं मिली टेकऑफ की अनुमति

रायपुर, 28 अक्टूबर 2026:
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान के प्रभाव और लगातार खराब हो रहे मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का सूरजपुर और बलरामपुर दौरा स्थगित कर दिया गया है. मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर के जरिए इन दोनों जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने जाना था, लेकिन सुबह से हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण हेलीकॉप्टर को टेकऑफ करने की अनुमति नहीं मिल सकी.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे मुख्यमंत्री
दौरा रद्द होने के बाद अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दोनों जिलों के कार्यक्रमों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से शामिल होंगे और जनता को संबोधित करेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आज रात उनका जशपुर जिले के बगिया में रुकने का शेड्यूल भी तय था, जिस पर मौसम के चलते फिलहाल बदलाव किया गया है.

प्रदेश में चक्रवात का असर, अलर्ट जारी
मौसम विभाग और राज्य प्रशासन के अनुसार, चक्रवात के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का सिलसिला बना हुआ है. एहतियात के तौर पर सरकार ने सभी जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों (NDRF और SDRF) को हाई अलर्ट पर रखा है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments