Homeछत्तीसगढचलती ट्रेन में गूंजी किलकारी: तिल्दा-नेवरा स्टेशन पर RPF और डॉक्टरों ने...

चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी: तिल्दा-नेवरा स्टेशन पर RPF और डॉक्टरों ने पेश की मानवता की मिसाल, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

तिल्दा/रायपुर। तिल्दा-नेवरा रेलवे स्टेशन पर आज मानवता और तत्परता की मिसाल देखने को मिली। चलती ट्रेन में सफर कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

सूचना मिलते ही तिल्दा स्टेशन पर रेलवे पुलिस (RPF) और स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। महिला यात्रियों और स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया गया। नवजात की किलकारी से पूरा प्लेटफॉर्म खुशी से गूंज उठा।

प्राथमिक जांच में जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं। दोनों को आगे के इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यात्रियों ने रेलवे पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों की इस तत्परता की जमकर सराहना की।

आवाम दूत – रिपोर्टर रवि तिवारी 9926658633

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments