रवि तिवारी,
खरोरा तिल्दा। तिल्दा नेवरा के समीपस्थ ग्राम कोहका में नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा नौ विशेष स्वरूपों वाली दुर्गा माता की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है।
समिति के युवाओं की कड़ी मेहनत, श्रद्धा और भक्ति ने पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना दिया है। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों से सजा पंडाल और नौ रूपों में सजी माताओं के दर्शन के लिए आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
गांव में नवरात्रि के साथ ही भक्ति और उत्साह का माहौल है।



