रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में स्थित सरोरा नयापारा में इस वर्ष 40वां दुर्गोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति बाजार चौक सरोरा द्वारा आयोजित इस भव्य उत्सव के तीसरे दिन एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
13 अक्टूबर को सावरियाँ ग्रुप का जगराता
दुर्गोत्सव के तृतीय दिवस यानी मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को रात 9 बजे से एक भव्य सांस्कृतिक जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध गायिका न्याशा साहू कृत सावरियाँ ग्रुप (छतौद) द्वारा माता रानी के भजनों की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी।
समिति ने की शामिल होने की अपील
सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति सरोरा एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है। समिति के संरक्षक बिहारी राम वर्मा, सह संरक्षक शोभाराम साहू, अध्यक्ष नारायण पाल और उपाध्यक्ष मुकेश कुमार साहू सहित समिति के सभी सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेने और इसे सफल बनाने की अपील की है।
(रिपोर्ट: रवि तिवारी, आवाम दूत)



