छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की प्रक्रिया के बीच रायपुर में मुस्लिम समाज की ओर से 1 सितंबर को एक दिवसीय बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में समाज के बुद्धिजीवियों और विभिन्न वर्गों से UCC को लेकर सुझाव लिए जाएंगे, जिन्हें बाद में छत्तीसगढ़ समान नागरिक संहिता समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
बैठक में शहर काजी जनाब कारी डॉ. मोहम्मद इमरान अशरफी साहब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता जनाब फैसल रिवजी साहब बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
बैठक के दौरान मुस्लिम समाज से प्राप्त सुझावों को एकत्रित किया जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे समाज के प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ समान नागरिक संहिता समिति के सदस्यों के समक्ष उपस्थित होकर इन सुझावों को प्रस्तुत करेंगे।




