रायपुर। छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी नक्सली हमले को लेकर 31 अगस्त को NIA कोर्ट के फैसले से ठीक पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है.
सिंहदेव ने दावा किया है कि, उन्होंने खुद जगदलपुर पहुंचकर NIA कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि, वे झीरम घाटी की उस भयावह घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे हैं और उन्होंने अपने बयान में पूरी घटना की आंखों देखी जानकारी दर्ज कराई है.
टीएस सिंहदेव के मुताबिक, घटना वाले दिन पूरे इलाके में पुलिस की मौजूदगी लगभग शून्य थी. रास्ते में कहीं भी पर्याप्त फोर्स तैनात नहीं थी.
सिंहदेव ने कहा कि अगर जांच और फैसले में इन तथ्यों को जगह मिलती है, और इस घटना के लिए जिम्मेदारी भी तय होती है, तभी पीड़ितों और कांग्रेस नेताओं को न्याय मिलने का संतोष होगा.




