Homeछत्तीसगढजांजगीर-चांपा में खाकी शर्मसार: वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो...

जांजगीर-चांपा में खाकी शर्मसार: वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल, RI पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर पुलिस महकमे को कटघरे में खड़ा करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पुलिस आरक्षक पुलिस लाइन कार्यालय के बाथरूम और प्रांगण (परिसर) की सफाई करती हुई नजर आ रही है. वीडियो में महिला आरक्षक वर्दी पहने हुए झाड़ू लगा रही है और रोते-बिलखते हुए अपने ही विभाग के रक्षित निरीक्षक (RI) पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगा रही है. [1]

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो जांजगीर-चांपा के पुलिस लाइन का बताया जा रहा है. वीडियो में दिख रही महिला आरक्षक का आरोप है कि रक्षित निरीक्षक (RI) द्वारा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और उससे पुलिस लाइन के कार्यालयों व टॉयलेट की सफाई करवाई जा रही है. महिला पुलिसकर्मी का यह वीडियो सामने आने के बाद से विभाग के भीतर और आम जनता में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

वीडियो में महिला आरक्षक का दर्द

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला आरक्षक यह कहती हुई सुनाई दे रही है कि किस तरह उसे ड्यूटी के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है. वर्दी का सम्मान करने वाली एक महिला कर्मचारी से पुलिस लाइन के टॉयलेट और परिसर साफ करवाना सीधे तौर पर मानवाधिकारों और खाकी के सम्मान का उल्लंघन माना जा रहा है.

कार्रवाई की उठ रही मांग

इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग के भीतर हड़कंप मच गया है. सोशल मीडिया पर लोग छत्तीसगढ़ पुलिस के उच्च अधिकारियों से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने की मांग कर रहे हैं. आरोपी रक्षित निरीक्षक (RI) के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और महिला आरक्षक को न्याय दिलाने के लिए लगातार आवाज उठाई जा रही है.

फिलहाल, इस पूरे मामले पर जिला पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन मामले ने तूल पकड़ लिया है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments