Homeछत्तीसगढएएसआई के सूने मकान से 5.85 लाख की चोरी, पहचान छुपाने आसमान...

एएसआई के सूने मकान से 5.85 लाख की चोरी, पहचान छुपाने आसमान की तरफ मोड़ा सीसीटीवी कैमरा

रायपुर, 5 अक्टूबर 2026। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत वीआईपी सिटी सड्डू में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने छत्तीसगढ़ पुलिस के एक एएसआई (ASI) के सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 5.85 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पकड़े जाने के डर से शातिर चोरों ने चोरी से पहले घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे का रुख आसमान की तरफ मोड़ दिया था।

परिवार सहित पटना गए थे एएसआई
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित नागेंद्र सिंह छत्तीसगढ़ पुलिस के रक्षित केंद्र (आरआई लाइन) में सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर पदस्थ हैं। वह वीआईपी सिटी सड्डू के सेक्टर-6 स्थित अपने मकान में ताला लगाकर सपरिवार किसी काम से पटना (बिहार) गए हुए थे। मकान को सूना पाकर चोरों ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया।

कैमरे की दिशा बदल कर दी वारदात
शातिर चोरों ने घर में घुसने से पहले चालाकी दिखाई और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा (एंगल) को बदलकर आसमान की तरफ कर दिया, ताकि उनकी पहचान उजागर न हो सके। इसके बाद चोरों ने घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और अलमारी में रखे 5.85 लाख रुपये मूल्य के कीमती जेवर और नकदी समेटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की तफ्तीश में जुट गई है। आस-पास के अन्य सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments