Homeछत्तीसगढबर्थडे पार्टी में देर रात हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप में...

बर्थडे पार्टी में देर रात हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप में 7 गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में बर्थडे पार्टी के दौरान देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करने और कानून-व्यवस्था भंग करने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

रात 3 बजे पहुंची थी पुलिस

जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 3 बजे तेज साउंड सिस्टम बजने की शिकायत मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पार्टी में मौजूद लोगों को ध्वनि कम करने और नियमों का पालन करने की समझाइश दी।


दोबारा तेज आवाज में बजाया डीजे

आरोप है कि पुलिस के लौटने के बाद फिर से तेज आवाज में डीजे बजाया जाने लगा। शिकायत दोबारा मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां विवाद की स्थिति बन गई।


पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। इस दौरान एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में गैर-जमानती धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments