Homeछत्तीसगढACB की बड़ी कार्रवाई, प्रभारी सिविल सर्जन 1 लाख रुपये की रिश्वत...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्रभारी सिविल सर्जन 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संतोष कुमार पटेल को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डभरा कॉलेज मोड़ के पास ट्रैप के दौरान की गई।

एसीबी के अनुसार, जिला अस्पताल में अटैच फार्मासिस्ट गंगा प्रसाद रत्नाकर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रभारी सिविल सर्जन पे-डेटा को सीएमएचओ कार्यालय भेजने के एवज में 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

शिकायत के सत्यापन के बाद बिछाया गया जाल

शिकायत मिलने के बाद एसीबी बिलासपुर ने मामले का सत्यापन कराया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई।बताया गया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को अपने अस्थायी निवास डभरा बुलाया। तय योजना के तहत जैसे ही शिकायतकर्ता ने रिश्वत की राशि सौंपी, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने आरोपी को मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया।

रिश्वत की रकम बरामद

एसीबी टीम ने आरोपी के कब्जे से 1 लाख रुपये की रिश्वत राशि बरामद कर ली है। कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments