HomeBreaking न्यूज़छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से, चार दिन चलेंगी बैठकें

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से, चार दिन चलेंगी बैठकें

रायपुर, 12 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का ग्यारहवां (शीतकालीन) सत्र आगामी 14 दिसंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, यह सत्र सोमवार 14 दिसंबर से प्रारंभ होकर गुरुवार 17 दिसंबर 2026 तक चलेगा। चार दिवसीय इस सत्र के दौरान कुल चार बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विधायी कार्य, जनहित के मुद्दे और अनुपूरक बजट पर चर्चा होने की संभावना है।

सत्र की तिथियां घोषित होने के साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सचिवालय स्तर पर भी सुरक्षा और कार्यवाही से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments