Homeछत्तीसगढSBI बैंक पर बड़ी सेंध, स्ट्रांग रूम तक पहुंचे चोर, ताले तोड़े,...

SBI बैंक पर बड़ी सेंध, स्ट्रांग रूम तक पहुंचे चोर, ताले तोड़े, सीसीटीवी सिस्टम भी तबाह

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की NIT शाखा में बड़ी सेंधमारी की कोशिश की। सरस्वतीनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर खिड़की की ग्रिल काटकर बैंक के अंदर दाखिल हुए और स्ट्रांग रूम व लॉकर रूम को निशाना बनाया।

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने बैंक में घुसने के बाद मैनेजर के केबिन से CPU की हार्ड डिस्क, RAM और SSD चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 13 हजार रुपये बताई जा रही है।

इसके बाद चोरों ने स्ट्रांग रूम के चार ताले और लॉकर रूम का एक ताला तोड़ दिया। आरोपियों ने बैंक की सेफ को भी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हो सके। बैंक का कैश और लॉकर सुरक्षित बताया जा रहा है।

वारदात के दौरान चोरों ने CCTV कैमरों और सिस्टम को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

सरस्वतीनगर थाना पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस बैंक के आसपास लगे CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments