Homeछत्तीसगढराजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, कलेक्टर ने बदले तहसीलदार-नायब तहसीलदार के प्रभार

राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, कलेक्टर ने बदले तहसीलदार-नायब तहसीलदार के प्रभार

मोहला। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में कलेक्टर तूलिका प्रजापति ने राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत 2 तहसीलदार और 3 नायब तहसीलदार के तबादले किए गए हैं, जबकि एक तहसीलदार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जिला प्रशासन ने इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है।

नए आदेश के अनुसार अनुरिमा टोप्पो को अंबागढ़ चौकी से स्थानांतरित कर मोहला का तहसीलदार बनाया गया है। वहीं चांदनी देवांगन को मानपुर तहसीलदार के साथ-साथ औंधी तहसील का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नेहा विश्वकर्मा को मोहला से अंबागढ़ चौकी स्थानांतरित किया गया है। नायब तहसीलदारों में दिनेश साहु को मोहला से खड़गांव का प्रभारी तहसीलदार, दिलीप साहू को मानपुर से मोहला तथा राज आशीष को खड़गांव से मोहला पदस्थ किया गया है। नए आदेश के बाद मोहला तहसील में एक तहसीलदार के साथ दो नायब तहसीलदार कार्यभार संभालेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments