Homeकोरबाकोरबा में SECL कॉलोनी के सूने क्वार्टर में बड़ी चोरी, 4 से...

कोरबा में SECL कॉलोनी के सूने क्वार्टर में बड़ी चोरी, 4 से 5 लाख के सोने के जेवर पार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहाँ SECL कॉलोनी स्थित एक सूने क्वार्टर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 4 से 5 लाख रुपये की कीमत के सोने के जेवर पार कर दिए। यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के बंगला नंबर D-03 की है। इस चोरी के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

4 महीने से सूना था मकान

जानकारी के मुताबिक, चोरी की यह वारदात SECL के एक रिटायर्ड कर्मचारी के क्वार्टर में हुई है। मकान मालिक पिछले करीब चार महीने से बिलासपुर में रह रहे हैं। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया और अलमारी में रखे कीमती जेवर लेकर फरार हो गए।

वारदात वाली रात नहीं था कोई मौजूद

बताया जा रहा है कि क्वार्टर में झाड़ू-पोंछा करने वाली महिला का बेटा रूपेन्द्र पिछले 11 दिनों से इसी मकान में सो रहा था। हालांकि, जिस रात यह चोरी हुई, वह क्वार्टर में नहीं सोया था। अगली सुबह जब उसकी मां काम करने क्वार्टर पहुंची, तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर अलमारी खुली थी और सामान बिखरा पड़ा था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मानिकपुर चौकी पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज कर जांच तेज कर दी है। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि चोरी का अपराध दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ कर चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments