Homeरायपुरजिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम ने नवा रायपुर के सत्य साईं हॉस्पिटल में...

जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम ने नवा रायपुर के सत्य साईं हॉस्पिटल में कैंसर पीड़ित बच्चों का बढ़ाया हौसला

रायपुर। नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल में जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने पहुंचकर एक सराहनीय पहल की है। अस्पताल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान टीम की सभी खिलाड़ियों ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ काफी समय बिताया।

इस भावुक और प्रेरणादायक मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों ने बच्चों से बातचीत की, उनके साथ खुशियों के पल साझा किए और उन्हें मुश्किल परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने की सलाह दी। क्रिकेट खिलाड़ियों की इस खास पहल ने न केवल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी, बल्कि उनके मनोबल और सकारात्मकता को भी बढ़ाया। अस्पताल प्रबंधन और बच्चों के परिजनों ने जिम्बाब्वे टीम की इस संवेदनशीलता और मानवीय कदम की जमकर सराहना की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments