Homeछत्तीसगढजिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल का जनसंपर्क महाअभियान प्रारंभ

जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल का जनसंपर्क महाअभियान प्रारंभ

खरोरा। जिला पंचायत रायपुर के क्षेत्र क्रमांक 5 के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में जनसंपर्क महाअभियान की शुरुआत कर दी है। 12 से 17 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष ‘ग्राम चलो’ कार्यक्रम के तहत अध्यक्ष अपने क्षेत्र के 44 गांवों का भ्रमण करेंगे।

इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है। ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

नवीन अग्रवाल ने बताया कि 6 दिनों के इस दौरे में विधायक, मंत्री एवं सांसद भी समय के अनुसार उपस्थित रहेंगे, साथ में विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी भ्रमण दल के मुख्य हिस्सा के तौर पर उपस्थित रहेंगे।

12 अक्टूबर को माठ , तिल्दाडीह, बिठिया, असौदा तुलसी और मुडपार के ग्रामीणों के बीच भ्रमण दल उपस्थित रहेगा।

रिपोर्टर – रवि तिवारी | संपर्क: 9926658633

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments