Homeछत्तीसगढसरपंच की बर्खास्तगी के विरोध में उपसरपंच समेत 20 पंचों का सामूहिक...

सरपंच की बर्खास्तगी के विरोध में उपसरपंच समेत 20 पंचों का सामूहिक इस्तीफा

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत मदननगर ग्राम पंचायत में सरपंच की बर्खास्तगी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सरपंच को पद से हटाए जाने के विरोध में उपसरपंच समेत 20 पंचों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। सभी जनप्रतिनिधियों ने अपना इस्तीफा एसडीएम को सौंपते हुए प्रशासन की कार्रवाई को एकपक्षीय बताया है।

इस्तीफा देने वाले पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों का आरोप है कि आदिवासी हितों और किसानों की आवाज़ को दबाने के उद्देश्य से सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उनका कहना है कि कोयला परियोजना और भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर प्रशासन पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है।

वहीं, प्रशासन का कहना है कि सरपंच को छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत सभी वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए हटाया गया है। प्रशासन के मुताबिक नोटिस जारी करने, जवाब लेने और सुनवाई के बाद ही यह कार्रवाई की गई।

इस बीच पूर्व जनपद अध्यक्ष ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की 101 ग्राम पंचायतों के सरपंच सामूहिक इस्तीफा देने की तैयारी में हैं।

गौरतलब है कि मदननगर हिंसा के बाद शुरू हुई प्रशासनिक कार्रवाई अब पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच टकराव का बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments