Homeछत्तीसगढरिश्तों का कत्ल: ससुर को करंट लगाकर मारने वाली बहू और उसके...

रिश्तों का कत्ल: ससुर को करंट लगाकर मारने वाली बहू और उसके प्रेमी को उम्रकैद, श्मशान घाट में खुला था खौफनाक राज

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाले एक सनसनीखेज मामले में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (ADJ) ने अपने ही ससुर की करंट लगाकर निर्मम हत्या करने के जुर्म में बहू और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है। यह पूरी खौफनाक वारदात प्रेम संबंधों के विरोध और उसे छिपाने के फेर में अंजाम दी गई थी।

प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर रची खौफनाक साजिश
यह पूरा मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ेनाडीह का है। पुलिस जांच और अदालती सुनवाई में सामने आया कि मृतक मनोहर निर्मलकर (63 वर्ष) की बहू गीताबाई निर्मलकर (30 वर्ष) का गांव की सेवा मंडली में भजन गाने वाले और हारमोनियम सिखाने वाले लेखराम निषाद (25 वर्ष) से प्रेम संबंध था। लेखराम अक्सर हारमोनियम सिखाने के बहाने रात में घर आता था, जिसका ससुर मनोहर निर्मलकर कड़ा विरोध करते थे। इसी विरोध से तंग आकर बहू और उसके प्रेमी ने मिलकर ससुर को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। 16 जुलाई 2025 की रात दोनों ने सोते समय बुजुर्ग मनोहर निर्मलकर को बिजली का करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया।

हत्या को हादसा बताने की कोशिश, श्मशान में खुली पोल
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने इस खूनी खेल को एक सामान्य हादसा साबित करने की पूरी कोशिश की। उन्होंने ग्रामीणों और परिजनों को गुमराह करते हुए बताया कि बुजुर्ग की मौत साइकिल से गिरने के कारण हुई है। घरवाले और ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट भी ले गए थे। लेकिन जैसे ही अंतिम संस्कार से पहले शव से कफन हटाया गया, तो ग्रामीणों की नजर मृतक के चेहरे, माथे, गले पर गहरे चोट और जलने के निशानों पर पड़ी। ग्रामीणों को फौरन किसी अनहोनी का संदेह हुआ और उन्होंने अंतिम संस्कार रोककर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह बिजली का करंट लगना साफ हो गई। इसके बाद तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मुस्तैदी से जांच शुरू की। घटनास्थल के निरीक्षण, कॉल डिटेल्स और तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल बिजली का तार, रबर के दस्ताने, खून लगा गमछा और मोबाइल फोन जब्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments