जशपुर, 6 नवंबर 2026। धनतेरस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय जशपुर जिले के कांसाबेल बाजार पहुंचीं। त्योहार की रौनक के बीच उन्होंने आम नागरिकों की तरह बाजार का भ्रमण किया और स्थानीय दुकानदारों से मिट्टी के पारंपरिक दीये खरीदे।
स्वदेशी और ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश
मिट्टी के दीये खरीदने के साथ ही कौशल्या साय ने आम जनता से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दीपावली के इस महापर्व पर हमें अपने स्थानीय कुम्हारों और शिल्पकारों द्वारा बनाए गए दीयों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्थानीय उत्पादों को खरीदने से न केवल हमारी परंपराएं जीवित रहती हैं, बल्कि त्योहारों के इस मौसम में छोटे व्यापारियों और कुम्हारों के घरों में भी समृद्धि आती है। कौशल्या साय के इस कदम की स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने काफी सराहना की।




