Homeछत्तीसगढपटवारियों ने पदोन्नति और वेतन विसंगति दूर करने की उठाई मांग

पटवारियों ने पदोन्नति और वेतन विसंगति दूर करने की उठाई मांग

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के  बलौदाबाजार जिला मुख्यालय के दशहरा मैदान  में पटवारी पदोन्नति और वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

राजस्व पटवारी संघ की मांग है कि उन्हें राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति दी जाए और परीक्षा के माध्यम से 50-50 प्रतिशत स्थान आरक्षित किए जाएं, साथ ही वेतन विसंगति दूर करने की मांग शासन कर रहे हैं।

पटवारी संघ के सदस्यों ने बताया कि प्रदेश में राजस्व निरीक्षकों की बहुत कमी है। हमारी मांग है कि वरिष्ठता और विभागीय परीक्षा के आधार पर हमें प्राथमिकता दी जाए। पिछले तेरह साल यानी सन 2013 के बाद से आज तक प्रमोशन नहीं हुआ है। साथ ही वेतन में विसंगति है, जिसे दूर किया जाए।

उन्होंने बताया कि आज हमने एक दिवसीय प्रदर्शन के माध्यम से शासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रांत स्तर पर चर्चा के बाद आगे की रणनीति बनाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments