दुर्ग। जिले के हथखोज स्थित मेसर्स स्टील इंफ्रा सॉल्यूशन कंपनी लिमिटेड में बीते 19 अगस्त को हुए दर्दनाक हादसे के बाद औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए स्थल निरीक्षण में कारखाना प्रबंधन की कई गंभीर लापरवाहियां और सुरक्षा खामियां उजागर हुई हैं।
क्रेन का संचालन किसी सक्षम और अधिकृत व्यक्ति के बजाय अनस्किल्ड वर्कर से कराया जा रहा था। सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी की गई, आई-बीम, क्रेन की चेन और संबंधित उपकरणों का नियमित रखरखाव नहीं किया गया था।
क्रेन की चेन के हुक में सेफ्टी लैच/कैच तक गायब था, जिससे भारी सामान के फिसलने का खतरा बना हुआ था।
जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि इसी कारखाने में 24 जनवरी 2026 को भी ई.ओ.टी. क्रेन संचालन के दौरान एक प्राणांतक हादसा हुआ था, जिस पर न्यायालय में अभियोजन दर्ज है। इसके बावजूद सुरक्षा मानकों में सुधार नहीं किया गया।
श्रमिकों की सुरक्षा और कार्यदशाओं को ध्यान में रखते हुए, उपजीविकाजन्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता 2020 की धारा 38(1)(क) के तहत विभाग ने निम्नलिखित कड़े निर्देश जारी किए हैं।
क्रेन संचालन पर तुरंत रोकरू कारखाने में स्थापित सभी ई.ओ.टी. क्रेन और हाइड्रा क्रेन का संचालन आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।




