Homeछत्तीसगढSex Racket के शक परमकान पर पुलिस की दबिश, 12 युवकों और...

Sex Racket के शक परमकान पर पुलिस की दबिश, 12 युवकों और 6 युवतियों सहित 18 हिरासत में

Sex Racket के शक परमकान पर पुलिस की दबिश, 12 युवकों और 6 युवतियों सहित 18 हिरासत में

धमतरी। शहर से लगे श्यामतराई इलाके में कथित रूप से चल रहे सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने एक मकान में देर रात बड़ी कारवाई. दो डीएसपी के नेतृत्व में अर्जुनी थाना पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर इस छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया. मौके से 12 युवकों और 6 युवतियों सहित कुल 18 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है.

मुखबिर की सूचना पर आधी रात को रेड

पुलिस को पिछले काफी समय से श्यामतराई गांव के इस विशेष मकान में देह व्यापार और अनैतिक गतिविधियों के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं. पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जब मकान में दबिश दी, तो वहां संदिग्ध हालत में मौजूद लोग कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस ने स्थिति को देखते हुए पकड़े गए लोगों के खिलाफ धारा 151 (प्रतिबंधात्मक कार्रवाई) के तहत मामला दर्ज किया है.

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया मकान का घेराव

पुलिस की इस रेड के अगले ही दिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उस मकान को चारों तरफ से घेर लिया और जमकर नारेबाजी की. ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि इस मकान में पिछले 3-4 वर्षों से लगातार अनैतिक और संदिग्ध काम धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं.

गांव का माहौल खराब होने की शिकायत, उग्र आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि बाहरी और संदिग्ध लोगों के लगातार आने-जाने से गांव की छवि खराब हो रही है और युवाओं पर इसका बेहद बुरा असर पड़ रहा है. उन्होंने केवल 18 लोगों को पकड़ने की इस कार्रवाई को नाकाफी बताया है. ग्रामीणों ने मकान मालिक और इस अवैध धंधे को संचालित करने वाले मुख्य सरगना के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

इसके साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि गांव में ऐसी संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से पूरी तरह रोक नहीं लगाई गई, तो वे चक्काजाम और उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments