Homeछत्तीसगढडुप्लीकेट तेल बेचने वालों पर पुलिस की रेड! 2.50 लाख का माल...

डुप्लीकेट तेल बेचने वालों पर पुलिस की रेड! 2.50 लाख का माल जब्त…

जांजगीर-चांपा। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी (HPCL) के नाम और पैकिंग का कथित रूप से दुरुपयोग कर डुप्लीकेट तेल बेचने के मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस ने तीन दुकानों पर रेड कर करीब 2.50 लाख रुपये कीमत का डुप्लीकेट तेल जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, जिले में कंपनी के नाम पर नकली और डुप्लीकेट उत्पाद बेचे जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। पुलिस टीमों ने संदिग्ध दुकानों की जांच के दौरान तीन दुकान संचालकों के कब्जे से हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के नाम और पैकिंग में रखे डुप्लीकेट तेल बरामद किए। कार्रवाई में कुल 44 बड़े बकेट और 12 छोटे केन, यानी कुल 56 नग तेल जब्त किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 2,50,000 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने मामले में तीन दुकान संचालकों की पहचान कौशल अग्रवाल (50), निवासी स्टेशन रोड बरपाली चौक चांपा, अमन शर्मा (32), निवासी नेताजी चौक जांजगीर और नीरज अग्रवाल (51), निवासी दुर्गा ऑटोमोबाइल चांपा के रूप में की है। मामले में संबंधित दुकान संचालकों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी नकली या डुप्लीकेट उत्पादों की बिक्री की जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी करने वाले ऐसे मामलों में आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments