Homeछत्तीसगढकृषक उन्नति की 13000 राशि मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति होगी...

कृषक उन्नति की 13000 राशि मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत: राजू शर्मा

तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया कृषक पुत्र माननीय विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा किसानों के धान खरीदी के संबंध में लिए गए निर्णय, जिसमें कृषक अपनी धान के पूरा उत्पादन को सोसाइटी में नहीं बेचने के उपरांत भी शासन के द्वारा तय किया गया है कि 21 क्विंटल को आधार बनाकर 13000 की राशि प्रति किसान को बोनस के रूप में दिया जाएगा।

उक्त घोषणा का स्वागत करते हुए किसान नेता श्री राजू शर्मा ने छत्तीसगढ़ के मुखिया कृषक पुत्र हैं और उनके द्वारा लिए गए निर्णय से किसानों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। गांव में लोगों का रहन-सहन ऊपर उठेगा। चूंकि यह जरूरी नहीं है कि प्रत्येक किसान का उत्पादन 21 क्विंटल नहीं हो पाता है। परंतु सरकार द्वारा दिए गए निर्णय से 21 क्विंटल उत्पादन को आधार मानकर बोनस की राशि प्रत्येक किसान को दी जाएगी।

किसान, मजदूर सरकार के द्वारा लिए गए निर्णय को बहुत ही सराहनीय कदम मान रहे हैं और सरकार के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं।

उपरोक्त लिए गए निर्णय से अन्य प्रांतों से चोरी छिपे आने वाले धान पर अंकुश लगेगा, वही सरकार की योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के किसानों को ही प्राप्त होगा।

सरकार के द्वारा किसान, व्यापारी के हितों को ध्यान में रखकर नियम बनाया जाए, जिससे व्यापारी को जो परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उनका भी समाधान किया जाए। क्योंकि छत्तीसगढ़ धान उत्पादन उत्पादक राज्य है और यहां के व्यापारी भी धान से संबंधित उद्योग लगाकर कृषकों के उत्पादन को खरीद कर राज्य की व्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। व्यापारी की नीतियों में जटिलता के कारण व्यापारियों को भी अपना व्यापार करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments