Homeछत्तीसगढस्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप: सरगुजा तक पहुंचा वायरस, बिलासपुर में चार...

स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप: सरगुजा तक पहुंचा वायरस, बिलासपुर में चार नए मरीज मिले

बिलासपुर।  बिलासपुर में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। अपोलो अस्पताल में फिलहाल स्वाइन फ्लू से संक्रमित 4 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 7 वर्षीय बच्ची, 75 वर्षीय महिला, 54 वर्षीय महिला और 37 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।

अस्पताल में भर्ती 75 वर्षीय और 54 वर्षीय दोनों महिलाओं की हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया है। दोनों का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है। वहीं 7 वर्षीय बच्ची और 37 वर्षीय पुरुष का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इससे पहले लखनऊ से बिलासपुर पहुंचे 48 वर्षीय एक पुरुष का भी स्वाइन फ्लू का इलाज अपोलो अस्पताल में किया गया था। उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

फिलहाल अपोलो अस्पताल में स्वाइन फ्लू के 4 मरीजों का उपचार जारी है। मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है और जिले में सामने आ रहे स्वाइन फ्लू के मामलों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments