रायपुर। छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रदेशभर से कई युवा नेता अलग-अलग पदों के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं और संगठन में राजनीतिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं।
मिली सूत्रों के जानकारी अनुसार, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद को लेकर एक बड़ा राजनीतिक संकेत सामने आया है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरंग के सामोदा क्षेत्र के पार्षद सत्येंद्र चेलक के नाम पर सहमति जताई है और उन्हें युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा जोरो से चल रही है।
हालांकि, इस संबंध में अभी तक कांग्रेस पार्टी या भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। संगठन द्वारा प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
राजनीतिक गलियारों में इस संभावित नाम को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है। यदि सत्येंद्र चेलक के नाम पर अंतिम मुहर लगती है, तो युवा कांग्रेस की प्रदेश राजनीति में नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं।



