Homeछत्तीसगढबिलासपुर रेल मंडल में सनसनी: रेलवे अधिकारी पर महिला कर्मी से यौन...

बिलासपुर रेल मंडल में सनसनी: रेलवे अधिकारी पर महिला कर्मी से यौन संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ कंस्ट्रक्शन विभाग में पदस्थ एक अधिकारी पर प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने यौन प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी
महिला कर्मचारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, रेलवे अधिकारी रुखमैया मीणा ने उस पर यौन संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव बनाया। जब महिला ने अधिकारी की इस गलत मांग का विरोध किया, तो उसे नौकरी से हटाने और काम से निकालने की धमकी दी जाने लगी।

रेल मंत्री और महिला आयोग तक पहुंचा मामला
अधिकारी की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है। उसने इस मामले की लिखित शिकायत रेल मंत्री, राष्ट्रीय महिला आयोग और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कराई है। शिकायत मिलते ही उच्च स्तर पर मामले को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित अधिकारियों को तुरंत उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल विभागीय स्तर पर मामले की गहन जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments