Homeछत्तीसगढरायपुर में शर्मनाक करतूत: लड़कियों का नहाते समय चोरी-छिपे बनाया अश्लील वीडियो,...

रायपुर में शर्मनाक करतूत: लड़कियों का नहाते समय चोरी-छिपे बनाया अश्लील वीडियो, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 नाबालिग पकड़ाया

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से महिलाओं और लड़कियों की निजता (privacy) से खिलवाड़ करने का एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के गोल बाजार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के द्वारा अपने ही मोहल्ले की चार लड़कियों के नहाते समय चोरी-छिपे आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगा है। इस घृणित कृत्य में संलिप्तता और वीडियो साझा करने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, वीडियो बनाने वाले नाबालिग को भी हिरासत में लेकर उसके खिलाफ किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पीड़िता के शक पर हुआ खुलासा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब एक पीड़िता को अपनी गोपनीयता पर शक हुआ। उसने हिम्मत दिखाते हुए जब आरोपी का मोबाइल चेक किया, तो उसमें वीडियो मिलने की बात सामने आई। इसके बाद पीड़िता ने तुरंत गोल बाजार थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 मोबाइल जब्त
शिकायत मिलते ही रायपुर पुलिस तुरंत एक्शन में आई और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर महज 24 घंटे के भीतर आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कृष्णा लंगोटे (19 वर्ष) और लक्की तंगील (21 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शास्त्री मार्केट (बांसटाल) क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनमें अन्य लड़कियों के भी निजी वीडियो होने की आशंका है।

कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज
गोल बाजार थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77 (महिलाओं की निजता का उल्लंघन/तांक-झांक) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 66E के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस जब्त किए गए मोबाइलों को खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन वीडियो को कहीं सोशल मीडिया या इंटरनेट पर तो फॉरवर्ड नहीं किया गया था। मामले की आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments