Homeछत्तीसगढरायपुर में सनसनीखेज वारदात: छेड़छाड़ का विरोध करने पर सिरफिरे ने युवती...

रायपुर में सनसनीखेज वारदात: छेड़छाड़ का विरोध करने पर सिरफिरे ने युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के माना थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवती पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। इस जानलेवा हमले में युवती गंभीर रूप से झुलस गई है, जिसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव और सनसनी का माहौल है।

विरोध करने पर हुआ विवाद
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी की पहचान वीरू धीवर के रूप में हुई है। आरोप है कि वीरू काफी समय से युवती के साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी कर रहा था। जब युवती ने उसकी इस घिनौनी हरकत का कड़ा विरोध किया, तो दोनों के बीच तीखी बहस और विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर युवती पर पेट्रोल डाल दिया और माचिस मार दी।

अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही पीड़िता
आग की लपटों में घिरी युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़िता को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मुस्तैदी से एक्शन में आ गई है। पुलिस ने आरोपी वीरू धीवर के खिलाफ छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) जैसी संगीन धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments