बालोद। जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के घोटिया गांव में स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी बेटा शराब के नशे में था। मां को सोता हुआ देखकर वह आवेश में आ गया और लकड़ी के पीढ़ा से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम और पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों और घटनाक्रम को लेकर पुलिस जांच कर रही है।




