Homeछत्तीसगढछत्तीसगढ़ राज्योत्सव में इस बार 41 श्रेणियों में दिए जाएंगे राज्य अलंकरण

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में इस बार 41 श्रेणियों में दिए जाएंगे राज्य अलंकरण

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 इस बार बेहद खास होने जा रहा है। राज्य सरकार ने इस साल दो नए राज्य अलंकरणों की शुरुआत की है, जो पहली बार प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई और संत रविदास के नाम पर दिए जाएंगे।

नवा रायपुर में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय राज्योत्सव के मुख्य अलंकरण समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे और उनकी गरिमामयी मौजूदगी में अलग-अलग क्षेत्रों की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

कुल 41 श्रेणियों में मिलेगा सम्मान
इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को कुल 41 श्रेणियों में राज्य सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जाएगा। इनमें:

  • संस्कृति विभाग: 14 पुरस्कार
  • अन्य विभाग: 27 पुरस्कार

इन पुरस्कारों के जरिए कला-संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, कृषि, समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, सहकारिता, श्रमिक कल्याण और सामाजिक जागरूकता जैसे प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को मंच मिलेगा।

पिछले साल के मुकाबले बढ़ीं श्रेणियां
राज्योत्सव 2025 में कुल 34 श्रेणियों में अलंकरण दिए गए थे। इस बार दो नए सम्मान जुड़ने और अन्य बदलावों से यह सूची और अधिक विस्तृत हो गई है। पिछले साल की तरह ही इस बार भी हबीब तनवीर, पंडित सुंदरलाल शर्मा, चक्रधर, दाऊ मंदराजी, लाला जगदलपुरी जैसे महान व्यक्तित्वों के नाम पर सम्मान दिए जाएंगे। इसके साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र के प्रतिष्ठित चंदूलाल चंद्राकर और मधुकर खेर स्मृति पुरस्कार भी इस मान-सूची का हिस्सा हैं।

गौरतलब है कि राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा भेजे गए योग्य नामों और संस्थाओं के प्रस्तावों में से ही इन पुरस्कार विजेताओं का चयन किया जाता है। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा अलंकरण सूची जारी किए जाने के बाद अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस बार राज्य का यह सर्वोच्च सम्मान किन-किन विभूतियों की झोली में जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments